कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का एक के बाद एक विकेट गिरता जा रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद जितिन प्रसाद और अब सचिन पायलट भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले है. राहुल गांधी के करीबी सचिन पायलट उनसे किए गए वादे 10 महीने बाद भी पूरे नहीं होने पर नाराज हैं, जिनके समर्थन में पार्टी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी आ गए हैं. 



ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बढ़ गया है. जितिन की खबर आने के बाद सचिन पायलट ट्विटर पर भी टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट अच्छे नेता हैं और वह अपने समकालीनों की तरह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा,  मेरा ऐसा मानना है कि वह भी भविष्य में जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट बीजेपी में जल्द ही सामिल हो सकते है। 


अब्दुल्लाकुट्टी जयपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए थे.

बता दें कि सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तब भी लगी थीं, जब एक साल पहले उनके नेतृत्व में कुछ विधायकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए थे. 

इसी साल जून में बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता से बीजेपी में शामिल होने के बारे में बात की थी.

वहीं अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि यह झूठ है कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है. उन्होंने कहा हमारे आदरणीय आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख (मोहन भागवत) स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि मुस्लिम एवं हिंदू एक हैं और उनका डीएनए भी एक ही है.

वहीं कांग्रेस नेताओं ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान की आलोचना की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प


संख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष आबिद कागजी ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान को गुमराह करने वाला करार दिया है.