टिकैत को अंजना ने दिनदहाड़े रगड़ा



किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत एक बार फिर सक्रिय हो गए है। केंद्र सरकार राकेश टिकैत की बात मानने को तैयार नहीं है और टिकैत आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है। ये सिलसिला पिछले 10 महीने से चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में आंदोलन शान्ति पूर्ण चल रहा था। लेकिन जैसे जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक आ रहा है. वैसे टिकैत आंदोलन को तेज करने में लगे हुए है। इसी सिलसिले में आज कल राकेश टिकैत हर टीवी चैनल पर दिखाई दे रहे हैं. पिछले दिनों एक टीवी एंकर से बहस के बाद टिकैत फिर एक न्यूज चैनल पर भीड़ गए. दरअसल राकेश टिकैत एक इंटरव्यू दे रहे थे. जिसमे उन्होंने ऐंकर को भारतीय जनता पार्टी वालों की प्रिंसिपल करार दे दिया। हालांकि, पत्रकार ने भी इस पर जवाब देते हुए उन्हें अपनी भूमिका में रहने की हिदायत दे दी।

यह पूरा वाकया हिंदी न्यूज चैनल आज तक से जुड़ा है। पंचायत आज तक यूपी कार्यक्रम में अंजना ओम कश्यप टिकैत का इंटरव्यू ले रही थीं। जब अंजना ओम कश्यप ने राकेश टिकैत से तीखे सवाल किए तब राकेश टिकैत छटपटाने लगे. चर्चा की शुरुआत में ऐंकर ने पूछा था कि यह किसानों का आंदोलन कितना है और कितना राजनीतिक रंग लेता जा रहा है? बीकेयू प्रवक्ता इस पर बोले कि किसने कहा है कि यह राजनीतिक आंदोलन है। आप लोग कौन सी और किसकी पार्टी की बात कर रहे हो? आपने किसके बड़े-बड़े विज्ञापन छापे…क्या छापा “अबकी बार मोदी सरकार”। अगर यह सरकार बीजेपी की होती हो बात करती। यह मोदी सरकार है, जिसे कंपनी चलाती है। यह बीजेपी की सरकार नहीं है। कहां है इनके नेता? इस दौरान टिकैत ने कहा कि आप तो बीजेपी वालों की प्रिंसिपल बन रही हैं। इसके बाद अंजना ओम कश्यप ने राकेश टिकैत की कलास लगा दी.

अंजना ने टिकैत से कहा साहब आपको लगता है कि आप चीखकर और उल्टी-सीधी बातें कर के किसी का अपमान करेंगे और बड़े हो जाएंगे? आज तक के मंच पर हमने आपको आमंत्रित किया है कि आप सवालों के जवाब दें। आप उसी भूमिका में रहिए। प्रिंसिपल आप बन रहे हैं। मीडिया निषपक्ष भूमिका निभाता हुआ आपको मंच पर बुला रहा है, ताकि आप सवालों के जवाब दें। आप उसी भूमिका में रहें।