CM नीतीश के काफिले का वीडियो हुआ लीक हो रही है थू थू! रोकी गई एंबुलेंस, रोते-बिलखते रहे परिजन लेकिन नहीं पसीजा अधिकारियों और नीतीश कुमार का दिल!
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एंबुलेंस को पुल पर किनारे रोक दिया गया है और सीएम नीतीश कुमार का काफिला तेजी से गुजर रहा है। बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पटना के गायघाट पुल से सीएम नीतीश कुमार का काफिला गुजर रहा था और इस दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस को रोक दिया। एंबुलेंस में एक मरीज मौजूद था और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एंबुलेंस को पुल पर किनारे रोक दिया गया है और सीएम नीतीश कुमार का काफिला तेजी से गुजर रहा है। सीएम नीतीश कुमार एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे और इसी को देखते हुए आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। बिहार पुलिस ने नीतीश कुमार की सुरक्षा को देखते हुए गायघाट पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया था। इसी दौरान वहां पर एक एंबुलेंस भी आई और उसे भी रोक दिया गया। जब सीएम नीतीश कुमार का काफिला गुजर गया, उसके बाद ही एंबुलेंस को जाने की अनुमति दी गई। एंबुलेंस के अंदर मरीज के परिजन भी मौजूद थे। परिजन रोते रहे लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इस घटना को देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिहार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। जब नीतीश कुमार का काफिला गायघाट पुल से गुजर रहा था, उस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोगों ने अधिकारियों से एंबुलेंस को भेजने के लिए कहा लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नीतीश कुमार की संवेदनहीनता देखिए. उनके काफिले की रफ्तार कम ना पड़े, इसके लिए वो किसी की जान दांव पर लगा सकते हैं. एक तरफ जहां मोदी जी ने कई दफा ना सिर्फ अपने काफिले बल्कि रोड शोज तक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिये, नीतीश बाबू ने एंबुलेंस में बिलख रहे परिवार के बारे में तनिक नहीं सोचा. यही भ्रष्ट और संवेदनहीन लोगों के घमंडिया गठबंधन का सच है। शर्मनाक!
इस वीडियो पर कॉमेट में एक यूजर ने लिखा पलटू का आख़िरी दौर चल रहा , जी लेने दो . इसके बाद तो जनता तो इन्हें रोड पे लाने ही वाली है .
एक और ने लिखा नीतीश बाबू से हम और उम्मीद भी क्या कर सकते है? जिस वयक्ति ने अपने फायदे के लिए पूरे बिहार को अंधकार में धकेल दिए हो उसके लिए एक मरीज की जान की क्या कीमत है?
एक ने लिखा आज नहीं तो कल जंगलराज का अहंकार जरूर टूटेगा, कब तक अकड़ मे रहेंगे नितीश और नवी फेल 😡
एक और भाई ने यह बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है जिसपर एक नहीं कई एम्बुलेंस कुछ देर पर क्रॉस करती है लेकिन अहंकार में डूबे राजा की ऐसी संवेदनहीनता हमने आजतक नहीं देखी है!