लालू यादव के लिए छाता लेकर चले DSP को महँगा पड़ा , सुशील मोदी का तंज- जब CM थे तो IAS थूकदान उठाते थे।
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने लालू यादव के लिए DSP के छाता लेकर चलने पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. नीतीश जी का यही सुशासन है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी गोपालगंज के दौरे पर हैं. वे यहां अपने गांव फुलवरिया पहुंचे हैं. इस दौरान हथुआ डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखे. इस वीडियो के वायरल होते ही DSP की भारी थू थू हो रहे है इस पर सियासी बवाल भी मच गया है. बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार को भी घेरा है.
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर काई कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे.''
वही प्पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने लिखा लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है। अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गये ताकि लालू का छाता उठा सकें इनके ससुर का नाम सुभाष यादव है जो बड़े बालू ठेकेदार हैं इतनी पढ़ाई-लिखाई करके ये लालू का चेहरा साफ कर रहे
लालू चारा घोटाले के सजायाफ्ता अपराधी हैं।

वही इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अनिल सिंह ने लिखा नेता अपराधी नहीं होते है, चाहे क्यों न वो देश ही बेच के खा जाये .... लेकिन वर्दी को एक सजायाफ्ता अपराधी की ऐसे सेवा नहीं करनी चाहिए....... वर्दी देश की है, किसी की पर्सनल servant नहीं
रोहित सिंह ने लिखा अंधेर है। एक सरकारी अधिकारी बिना संबैधानिक पद के और जिसको सजा भी हुई है छाता लगा रहा है। इसकी भर्ती भी इसी तरह से हुई होगी ।
उत्तरपरदेश तो इन जातिवादी गुंडों से मुक्ति पा गया बिहार को देखो कब मुक्ति मिलती है समाज का 10% तबका पूरी राजनीति को गंदा कर रहा पिछले 30 साल से।
वही राज नाम के यूजर ने लिखा अधिकारियों से पर्सनल सेवा कराना तो इसका इतिहास ही है ये कौन सी बड़ी बात है। जब ये आईएएस/आईपीएस को नही छोड़ा तो डीएसपी क्या है ।
ऐसे ये छोटी छोटी बातें शेयर करने की जरूरत नहीं है कुछ मुख्य मुद्दा जो #चाराचोर से परे हो वो शेयर करना चाहिए।
0 Comments