समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है. पार्टी ने बुधवार को तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया.
"योगी सरकार में मंत्री रहे और समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदल दी गई है. अब स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पहले वह पडरौना विधानसभा सीट से लड़ने वाले थे. सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा और सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है.

स्वामी प्रसाद मौर्या हाल ही में बीजेपी छोड़ सपा में आए हैं. अभिषेक मिश्रा पूर्व मंत्री हैं और पल्लवी पटेल अपना दल (के) की नेता हैं. यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को उतारा है. जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी सीट बदल ली है. अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर से बीजेपी के राजेश्वर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे."
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ कैंट समेत 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. लिस्ट के मुताबिक लखनऊ कैंट से राजू गांधी को पार्टी ने मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा सुल्तानपुर से ताहिर को टिकट दिया है. वहीं रायबेरली से श्याम सुंदर को चुनाव मैदान में उतारा है.
पार्टी की तरफ से पहले जारी की गई 159 उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं लिस्ट में जेल में बंद सांसद आजम खान का नाम भी शामिल है. सपा ने सहानपुर की नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है. धर्म सिंह सैनी हाल ही में बीजेपी से सपा में शामिल हुए हैं. बता दें कि धर्म सिंह सैनी यूपी कैबिनेट में मंत्री थे. सहारनपुर नगर से संजय गर्ग और सहारनपुर देहात से आशू मलिक को टिकट दिया गया है.
यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरा दमखम लगा दिया है. पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है.उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे. वहीं, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.
2 Comments
Very nice
ReplyDeleteपार्ट टाइम जॉब के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं यहाँ पर आपको सभी प्रकार की जॉब्स मिलेंगेऔर अधिक जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करे
ReplyDelete