पीएम मोदी के काफिले पर हुए हमले पर बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम मोदी के प्रोगाम को कवर करने गय पत्रकारों पर भी हमला हुआ है। इन्हीं पत्रकारों में एक महिला पत्रकार भी सामिल थी। जिनके कार पर कई पत्थरो से हमला किया गया उनकी कार का सीसा भी टूटा हुआ है। आप इस वीडियो में देख सकते है। ये महिला पत्रकार R भारत की अनुपमा झा है उन्होंने खुद इस वीडियो को ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा की
पत्रकार भी फिरोजपुर में सेफ नहीं है
मेरी गाड़ी पर किसी ने पत्थर मारा और मुझे काफी चोट आई है।
क्या इसका जवाब है कांग्रेस के पास
पत्रकार के इस खुलासे से कांग्रेस की सारी सचाई सामने आ गई है। जिसके बाद कई लोगो का गुस्सा फुट पड़ा है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा

शर्मनाक है: एक राष्ट्रवादी देशभक्त पत्रकार पर हमला हुआ है जिसकी कड़ी से कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं! आज ही के दिन पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाई गई है और आज एक पत्रकार पर हमला करना लोकतंत्र की हत्या है आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी कब्र खोद दी है अपना ख्याल रखें
सुरक्षा में बड़ी चूक होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर शहर का अपना दौरा रद्द कर दिया, जहां उन्हें 42,750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करना था. पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक के बाद भाजपा के नेता सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमलावर हो गए हैं. यहां तक भारतीय जनता पार्टी के नेता ने मुख्यमंत्री चन्नी का इस्तीफा तक मांग लिया है.
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब आकर यहां की जनता को पैकेज (परियोजनाओं का ऐलान) देना चाहते थे, लेकिन ऐसा उनको नहीं करने दिया गया. उनको कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा नहीं दी गई. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए.
0 Comments