पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर, आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए! आप को इस्तीफा दे देना चाहिए। कैसे उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता ने एक शर्मनाक बयान दिया है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह तो एक छोटा सा ट्रेलर है जो भगवान ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह बठिंडा पहुंचे थे। वहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम ठीक नहीं हुआ तो तो तय किया गया कि पीएम सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे। सड़क मार्ग से जाने में 2 घंटे से अधिक समय लगना था। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर पहले, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा रखा था। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर में फंसे रहे।